चोको ओट्स कुकीज (Choco oats cookies recipe in Hindi)

चोको ओट्स कुकीज (Choco oats cookies recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल ले उसमे 4चमच घी या मक्खन डाले फिर इसे 2से 3मिनट के लिए फेंटे
- 2
फिर इसमें 2चमच दही मिक्स कीजिये और तब तक मिक्स करते रहे ज़ब तक मिश्रण फूलकर तैयार ना हो जाये
- 3
अब इसमें थोड़ा थोड़ा चीनी डालते जाये एक बार मे चीनी ना डाले थोड़ी थोड़ी चीनी डालते हुए मिक्स करते जाये
- 4
मिश्रण मे 1/2कप ओट्स डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये
- 5
अब एक कप आटा ले 2चमच कोको पावडर, 1/2चमच सोडा छलनी मे डाल कर छान लीजिये और मिक्स कीजिये
- 6
अब सभी सूखे सामग्री को मिश्रण मे मिक्स कीजिये और नरम हाथों से आटा तैयार कीजिये
- 7
फिर 5मिनट बाद गोल आकार के कुकीज बना लीजिये और कटे हुए चॉकलेट को कुकीज़ के ऊपर लगा दीजिये
- 8
फिर अगर आपके पास 200 * C पर माइक्रोवेव प्रीहीट ओवन है तो (20-25 मिनट के लिए) बेक करें अन्यथा आप इसे कड़ाही में सेंक सकते हैं। कड़ाही में एक छोटा स्टील स्टैंड लें और इसे प्रीहीट करने के लिए ढक दें। फिर कुकीज को धीमी आंच में 20-30 मिनट के लिए प्लेट में रख कर बेक किया जाता है। फिर चोको चिप्स कुकीज़ का आनंद लें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स