राम लड्डू (Ram laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चने और मूंग की दाल को साफ करके धो कर 5-6 घंटे के लिये पानी मे भिगो दे
- 2
दाल से अतिरिक्त पानी निकाल कर कम से कम पानी डाल कर हल्की दर्दरी पीस ले
- 3
पिसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकालिये और मीठा सोडा डाल कर 5-7 मिनट फेंट ले
- 4
फेंटीं दाल मे नमक, हींग, ज़ीरा, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां मिलाए
- 5
कढ़ाई में तेल गरम करके थोड़ी सी दाल को हाथ से उठाइये, गोल आकार देते हुये गरम तेल में डाले, एक एक करके जितने राम लड्डू कढ़ाई में आ जाय डाल दे, मध्यम आँच पर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल ले, इसी तरह सारी दाल के राम लड्डू बना ले
- 6
परोसने के लिए प्लेट मे राम लड़ूँ रखे, हल्का सा हाथ से दबा दे, हरी चटनी, इमली की चटनी डाले, कसी मूली डाल कर थोडा चाट मसाला बुरक कर नींबू का रस डाले और परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12749334




कमैंट्स