टमाटर प्याज़ की चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
एक छोटी कड़ाही/पेन ले कर 2टेबल स्पून मूंगफली तेल (रिफाइड भी) डालकर गरम करे जब तेल गरम हो जाए तो उसम 1चुटकी हींग, 1 टेबल स्पून राई, 1लाल मिर्च खड़ा,7-8 करी पत्ता,1टेबल स्पून उड़द की दाल डालकर गुलाबी होने तक भूने
- 2
अब इसमें कटा हुआ प्याज,हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डाल कर 3-4 मिनट भूने । प्याज को भूरा नही करना है ।
- 3
अब इसमें टमाटर डालकर 3-4 मिनट नमक डाल कर (स्वादानुसार) धीमी आँच पर भूनते हुए इमली का पल्प, एक चुटकी हल्दी मिलाकर गैस बंद कर दे अब इस सामग्री को ठंडा होने दे।
- 4
ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस ले लेकिन थोड़ा मोटा पीस ले
- 5
अब तड़का पेन मे 1/2 टेबल स्पून तेल के गरम करके उसमे एक चुटकी हींग, 1/2 टेबल स्पून राई, 3-4 करी पत्ता,लाल खड़ा मिर्च डालकर हल्का सा भून कर तैयार चटनी पर तड़का दे दे ।अब इस चटनी को (गरमागरम /ठंडा) इटली /डोसा, / चिला के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)