फोर्की सूजी स्नैक्स (forky suji snacks recipe in hindi)

फोर्की सूजी स्नैक्स (forky suji snacks recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल मे सूजी ले. उसमे कसूरी मेथी, नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच तेल डाल कर मिक्स करे. फिर पानी डालते हुए नर्म गूंद ले. गुंदे हुए सूजी को ढक कर 20 मिनट के लिए रखे
- 2
20 मिनट बाद सूजी को हथेली से थोड़ा गुंदे ताकि थोड़ा नर्म हो जाए. अब छोटी छोटी अंडाकार आकार मे लोई बनाए. अब एक फोर्क चम्मच के कांटे के ऊपर लोई को रख कर दबाये ताकि लोई के नीचे तरफ फोर्क के कांटे का शेप बन जाए.
- 3
अब लोई को चम्मच से निकल कर ऊँगली मे रखे. फोर्की शेप को ऊपर रखते हुए अंदर की तरफ रॉल करे. शेप तैयार हो जाएगा. इसी तरह सारे स्नैक्स का डिज़ाइन बना के तैयार कर ले.
- 4
एक कढ़ाई मे तेल गरम करे. तेल गर्म होते ही फ्लेम को धीमा कर दे और सूजी स्नैक्स को तेल मे दाल दे. धीमी आंच मे सुनहरा रंग होने तक फ्राई करे. फ्राई हो जाए तो प्लेट मे निकाल कर सर्व करे. चाय के संग एन्जॉय करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)