अरबी दो प्याजा (Arbi do pyaza recipe in Hindi)

#Subz
यह सब्जी स्टाइल में बनी हुई है। बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है। यह मेरी मम्मी की इनोवेटिव रेसिपी रही है।
अरबी दो प्याजा (Arbi do pyaza recipe in Hindi)
#Subz
यह सब्जी स्टाइल में बनी हुई है। बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है। यह मेरी मम्मी की इनोवेटिव रेसिपी रही है।
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी को कूकर में एक सीटी आने तक उबाल लें।
- 2
उबलने पर अरबी को ठंडा करें और छिलके अलग कर दें।
- 3
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें अरबी को तल लें (ज्यादा देर नहीं तले)
- 4
अब फ्राई की हुई अरबी को ठंडा कर हाथ से दबा कर मध्यम आंच पर फिर से फ्राई कर लें
- 5
अरबी को कुरकुरा होने दें। और एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
- 6
अब प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को लम्बाई में काट कर रख दें।
- 7
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेजपत्ता और बड़ी इलायची तड़काएं।
- 8
प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं।
- 9
अब इसमें सभी मसाले, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- 10
अन्त में फ्राई की हुई अरबी डालकर 2 मिनट तक ढक कर पकाएं। अरबी दो प्याजा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कैप्सिकम-चीज़ टोस्ट सैंडविच (Capsicum cheese toast sandwich recipe in Hindi)
- वेज तवा पुलाव (Veg tawa pulav recipe in Hindi)
- पालक कॉर्न सूप (Palak corn soup recipe in Hindi)
- होटल स्टाइल पनीर, कॉर्न की सब्जी (Hotel style paneer corn ki sabzi recipe in Hindi)
- हरा टी काढ़ा (hara Tea Kadha recipe in Hindi)



कमैंट्स (4)