रसमलाई (rasmalai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 लीटर मिल्क से पनीर बनाएंगे और हाफ लीटर से रबड़ी एक बड़े पतीले मे दूध को गरम करेंगे अच्छी उबाल आने पर गैस ऑफ कर जितना वीनेगर उतना पानी मिलाकर दूध मे डाले और चलाते रहे फटने तक अब एक सूती कपड़े मे छानकर पनीर अलग कर साफ पानी से धों लेंगे ताकि खट्टापन निकल जाए अब उसे थोड़ी देर टाइट बाँध कर रख देंगे
- 2
एक बर्तन मे बचा हुआ दूध को रबड़ी बनाएंगे दूध उबल उबल कर थोड़ा कम होने पर दूध गाढ़ा हो जाएगा और रबड़ी रेडी है
- 3
अब एक बड़े बर्तन में पनीर को हथेली से मसाला कर सॉफ्ट होने तक मिक्स करेंगे और उसमे एक चम्मच कॉर्न फ्लोर डालेंगे और अच्छी तरह मिक्स करेंगे जब पूरी तरह सॉफ्ट डो बन जाने पर छोटे छोटे गोले बनाते जाए और हल्का सा बीच में दबाते जाए
- 4
एक कढ़ाई में 2 कप शुगर और 4 कप पानी डाल कर उबाल लेंगे अब उसमे बनाये हुए पनीर के गोले को 10 मिनट तक पकाए और पक जाने के बाद उप्पर आ जाएगा अब थोड़ी देर ठंडा होने के बाद एक चम्मच की सहायता से रबड़ी मे डालते जाए और उप्पर से ड्राई फ्रूट डाले और फ्रीज मे ठंडे होने के लिये रखें और सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (8)