मिल्क केक (Milk cake recipe in Hindi)

#जुलाई लॉक डाउन के दौर में यह रेसिपी मैंने घर पर बनाई जबकि हम बाहर से मिठाई नहीं खरीद सकते थे और घर पर सभी को बहुत पसंद आया । कहना है कि यह एकदम प्रॉपर बना है। इसकी रेसिपी में यहां शेयर कर रही हूं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 4 कप दूध को एक कढ़ाई में उबाल आने तक गर्म कीजिए। तीन से चार उबाल आने के बाद इसमें एक कप मिल्क पाउडर मिलाइए।
- 2
मिल्क पाउडर मिलाने के बाद फिर से उबाल आने दीजिए। और इसको हिलाते रहिए आप इसमें आधा कप चीनी मिलाइए। और इसको हिलाते रहिए। फिर से उबाल आने के बाद इसमें आधा नींबू का रस मिलाकर हिलाते रहिए।
- 3
अब इसमें आधा कप घी मिलाइए। आप इसे गाढ़ा होने तक चलाइए। इसमें आधे से एक घंटा लगेगा। गाढ़ा होने के बाद हल्का सा घी छोड़ देगा। अब इसे लंबे डिब्बे में निकालिए। और इस लंबे डिब्बे को आटे के डिब्बे के अंदर रखिये। इसे 4 से 5 घंटे के लिए आटे के डिब्बे के अंदर कपड़े से ढक कर रखें।
- 4
आपका मिल्क केक तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स