आलू के स्माइली (Aloo smiley recipe in Hindi)

Versha kashyap @cook_23985165
#Emoji
पोटैटो स्माइली खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं बच्चे भी इसे बहुत मन से खाते हैं।
आलू के स्माइली (Aloo smiley recipe in Hindi)
#Emoji
पोटैटो स्माइली खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं बच्चे भी इसे बहुत मन से खाते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर उसे अच्छे से मैश कर ले |फिर उसमे कॉर्न फ्लोर, ब्रेड बुरादा, मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालकर उसे मिला दे |
- 2
अब इसे 2 घंटे के लिए किसी बर्तन से ढक कर छोड़ दे या फ्रिज में रख दें। उसके बाद आटे की छोटी सी लोई काटकर बेल ले | और फिर उसे गोल वाले कटर से काट ले |
- 3
फिर जूस पीने वाले पाइप से उसकी आंख बना दे | फिर खाना खाने वाले चम्मच से उसका मुँह बना दे |
- 4
अब तैयार करे स्माइली को मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। जब स्माइली बन जाए तब सॉस या चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13180258



कमैंट्स (5)