हॉट ब्राउनी विथ नट ड्रॉप (Hot Brownie With Nut Drop recipe in Hindi)

हॉट ब्राउनी विथ नट ड्रॉप (Hot Brownie With Nut Drop recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कुकर को गैस पर गरम होने के लिए रखें. कुकर में नमक डाल कर कुकर के तले पर नमक की परत बिछा दीजिए और इस पर एक जाली स्टैंड रख दीजिए. अब कुकर को ढक कर इसे 5 मिनिट अच्छे से गरम होने दीजिए
- 2
छलनी में मैदा निकाल लीजिए. इसमें शुगर पाउडर, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डाल कर मिश्रण को मिलाते हुए छान लीजिए. इस प्रकार से मिश्रण को छन लेने से सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाती हैं और मिश्रण में किसी भी प्रकार की गुठलियां भी नहीं रहती हैं.
- 3
अब इस मिश्रण में ऑयल, वनीला एसेंस डाल कर मिश्रण को अच्छे से मिक्स कीजिए अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर गाढा़ मिश्रण तैयार कर लीजिए की वह अच्छे से बाइंड हो जाए. मिश्रण बनकर तैयार
- 4
केक कंटेनर लीजिए और इसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. अब इस पर बटर पेपर रख दीजिए और बटर पेपर के ऊपर भी तेल लगा दीजिए. अब इस तैयार मिश्रण को इसमें डाल दे, मिश्रण के ऊपर थोड़े से अखरोट डाल दीजिए.
- 5
कुकर अच्छे से गरम हो कर तैयार है. अब कंटेनर को कुकर में जाली स्टैंड पर रख दीजिए. कुकर को ढक कर धीमी- मध्यम आंच पर 30 मिनिट के लिए बेक होने दीजिए
- 6
10 मिनिट बाद कुकर का ढक्कन खोले और चैक करें, ब्राउनी को चैक करने के लिए इसके अन्दर कोई नीडल या चाकू गढ़ा कर देखिये,अगर इस पर मिश्रण नहीं चिपकता तो ब्राउनी बेक होकर तैयार है
- 7
मनचाहें आकार में कट कर लें
- 8
हॉट क्रीम बनानें के लिए -1कप व्हिप्ड क्रीम के साथ 50 ग्राम डार्क चॉकलेट पतीलें में डाल कर गरम पतला सॉस तयार होने दें
- 9
नट ड्रॉप तयार करनें के लिए- 1कप चीनी की चाचनी बनाए गाढी, उसमें बादाम चीमटें के मदत सें डालकर उपर खीचते ही लंबा तार तयार होगा, चाचनी में कलर डालकर मनचाही आकर बना लें
- 10
ब्राउनी को नट सें सझाए, गरम सॉस को उपर सें डाल कर, बारीश में मजा लें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)