इंडो रशियन पेलमेनी (indo russian pelmeni recipe in Hindi)

#auguststar
#naya
मैंने इसमे एक रशियन रेसिपी को भारतीय रूप मे प्रस्तुत किया है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है।
इंडो रशियन पेलमेनी (indo russian pelmeni recipe in Hindi)
#auguststar
#naya
मैंने इसमे एक रशियन रेसिपी को भारतीय रूप मे प्रस्तुत किया है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे के लिए सबसे पहले बेसन, नमक,हल्दी, तेल,अजवाइन को मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालें और आटा गूँथ लें और 15 मिनट के लिए ढक कर रखें।
- 2
अब भरावन की सारी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।अब आटे की छोटी छोटी लोई तोड़े और बेले एक कटोरी की सहायता से गोल काटे और भरावन भरे।
- 3
किनारे से सील करते हुए चिपका ले और आकार दे।सभी को इसी तरह तैयार करें।
- 4
2 गिलास पानी को नमक डालकर उबाले और उसमें पेलमेनि डालकर उबालें जब तक कि वो पानी के ऊपर न तलने लगे। छानकर अलग रखें।
- 5
एक पैन में मक्खन,तेल और ऑरेगैनो डालकर भुने और उसमें उबली हुई पेलमेनि डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
- 6
अब एक बर्तन में चटनी की सभी सामग्री जैसे बेसन, दही, नमक हल्दी और पानी डालकर पतला घोल बनाये।
- 7
एक पैन में तेल गरम करें उसमे बेसन का पतला घोल डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। चीनी डाले और 2 मिनट औऱ पकाये।
- 8
अब एक प्लेट में गाजर के सलाद को सजाये और चटनी के साथ गर्मागर्म पेलमेनि को परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (15)