कोको हार्ट ट्रफल्स (Coconut heart Truffles recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
व्हाइट चॉकलेट बार को चॉपिंग बोर्ड पर रख के काट ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 2
अब चॉकलेट को पिघलाने के लिए एक बाउल पानी गैस पर गरम होने के लिए रख दें
- 3
अब दूसरे बर्तन में कटी हुई चॉकलेट ले ले और उसको किसी चीज़ से पकड़ के उबलते पानी के ऊपर भाप में रख दें जिससे वह पिघलने लगे जैसा भी फोटो में दिखाया गया
- 4
अब चॉकलेट को भाप पर रखे रखे लगातार चलाते रहें जिससे कि वह पिघल जाए और एकदम स्मूथ हो जाए क्रीम की तरह जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 5
अब दो चम्मच बटर को भी गैस पर पिघला लें
- 6
अब एक बड़े बॉल में मेल्टेड चॉकलेट को पलट ले
- 7
अब मेल्टेड चॉकलेट में पिघला हुआ बटर डालकर मिला लें
- 8
अब जो मेल्टेड चॉकलेट और बटर का मिक्सचर है उस में धीमे-धीमे करके 50 ग्राम गरी का बुरादा मिक्स करे
- 9
अब मिक्सचर के छोटे-छोटे लड्डू बना ले
- 10
अब बचे हुए 30 ग्राम गरी के बुरादे को एक कटोरी में निकाल ले
- 11
अब चॉकलेट बटर और गरी के बुरादे से बने लड्डू ले और उसे बचे हुए गरी के बुरादे मैं कोट कर ले जैसा की फोटो में दिखाया गया
- 12
अब आपके कोको हार्ट ट्रफल्स बनकर तैयार है अगर आप इन को ठंडा खाना चाहते हैं तो आप इनको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (12)