प्याज के मंचूरियन (pyaz ke Manchurian recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज मंचूरियन बनाने के लिए 4 बड़े प्याज़ ले उन्हें छील कर धो ले फिर अच्छे से बारीक चॉप कर ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 2
अब बाउल ले उसमें बारीक कटे प्याज़ ले फिर उसमें 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा घिसकर कर डाल दें थोड़ी धनिया डाल दे और एक हरी मिर्च काटकर डाल दें जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 3
अब इसमें 3 टेबलस्पून मैदा ढाई टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर डाल दे उसके बाद स्वाद अनुसार नमक और 1/4 टीस्पून काली मिर्च डाल दें जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 4
अब इस मिक्सचर को एक साथ अच्छे से मिला ले यदि सूखा लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल दें और अगर गिला लगे तो एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच मैदा और मिक्स करके सारी चीजों को मिला ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 5
अब इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर गर्म तेल में तल ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 6
अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं उसमें 1 टेबलस्पून तेल डाले जब गर्म हो जाए तो उसमें बची हुई अदरक घिसकर डाल दें और एक हरी मिर्च काटकर डाल दें जब वह अच्छे से भून जाए तब उसमें एक प्याज़ काट कर डाल दे और एक शिमला मिर्च काट कर डाल दें और उसको भूनने दे सब्जियों को ज्यादा मुलायम ना करें उनको क्रंची ही रखें जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 7
अब इसी में 7 चम्मच टोमेटो सॉस डालें डेढ़ चम्मच सोया सॉस 2 चम्मच चिली सॉस और 1/2 चम्मच सिरका डालकर मिला लें जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 8
अब एक कटोरी में बचा हुआ ढाई चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसका घोल बना लें जिससे कि उसमें एक भी गुठली ना रहे फिर उसने आधी कटोरी पानी और मिला लें और इस तरह से एक कटोरी घोल बना हुआ पानी डाल दें और अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें कम नमक डालेगा क्योंकि हम पहले प्याज़ की पकौड़ी ओं में भी नमक डाल चुके हैं और उसी हिसाब से कालीमिर्च भी डाल लीजिए और सब चीज़ को मिला लीजिए जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 9
मंचूरियन के लिए आपका सॉस बनकर तैयार है
- 10
अब प्याज़ की बनी पकौड़ीयों को इस सॉस में डालकर कोट कर ले और 2 मिनट चला ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 11
मंचूरियन को गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 12
अब आप का प्याज़ का मंचूरियन गरम गरम खाने के लिए तैयार है
- 13
प्याज के मंचूरियन को फ्राइड राइस या जमीन के साथ खाइए जोकि बहुत स्वादिष्ट लगता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (10)