चीज़ स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड (Cheese Stuffed Garlic Bread Recipe In Hindi)

चीज़ स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड (Cheese Stuffed Garlic Bread Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बाउल मे 1कप मैदा, 1/2टी स्पूनबेकिंग पाउडर, 1/4टी स्पून बेकिंग सोडा, 1/4टी स्पून नमक, 1टी स्पून शक्कर, 2टी स्पून तेल, 2टी स्पून दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे |
- 2
फिर हम इसमें थोड़ा -2करके दूध डालकर इसका डाउ बना लेंगें |दूध हमें एक साथ नहीं डालना है वरना डाउ गीला हो जायेगा |
- 3
अब हम डाउ को तेल लगाकर, गीले कपडे से ढककर1घंटे रेस्ट करने के लिये रख देंगे |
- 4
1घंटे के बाद डाउ का गोला बनाकर इसकी मोटी रोटी बना लेंगें |और फिर हम इस पर स्टफ्फिंग करेंगे |
- 5
स्टफ्फिंग :- एक बाउल मे 1टी स्पून बटर, 1टी स्पून गार्लिक पेस्ट, 1टी स्पून ऑरेगैनो डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगें |
- 6
फिर इस मिक्सचर को हम ब्रश की सहायता से इस पूरी मोटी रोटी पर अच्छे से लगा देंगे |
- 7
फिर इस रोटी के आधे भाग पर स्वीट कॉर्न और चीज़ की स्टफ्फिंग कर देंगे |
- 8
और फिर इस रोटी को फोल्ड करके इसके किनारो को पानी की सहायता से चिपका देंगे| और इसे पिज़्ज़ा कटर या चाकू से इसके किनारे को छोड़ते हुए लम्बे-2 कट लगा लेंगें |
- 9
अब हम इसे ऑयल से ग्रीस की हुई बेकिंग प्लेट पर रख देंगे |
- 10
फिर हम इस प्लेट को को 5 मिनट तेज़ आंच पर प्री हीट किये हुए बाटी ओवन मे रखकर 15 मिनट तक बेक करेंगे |
- 11
15 मिनट बाद हम इसे टूथपिक डालकर चैक कर लेंगें अगर ये नहीं चिपके तो हमारी गार्लिक ब्रेड बनकर बिलकुल तैयार है |
- 12
अब हम इसे एक प्लेट मे निकाल लेंगें |
- 13
हमारी गार्लिक ब्रेड सर्व करने के लिये बिलकुल तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)