अनियन रिंग टिक्की (onion ring tikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक प्याज़ को गोल रिंग के आकर मे काट लेंगें|
- 2
फिर दूसरे प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर को बारीक़ काट लेंगे |
- 3
फिर एक बावल मे पोहा बारीक़ कटे टमाटर, हरी मिर्च, प्याज़ को डालकर इसमें स्वाद अनुसार नमक, लालमिर्च पाउडर,, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1/2पैकेट मैगी मसाला और 3टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर डालकर इन सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगें |
- 4
फिर जो हमने प्याज़ की रिंग काटी थी उसके बीच मे इस मिश्रण की टिक्की बनाकर भर देंगे |
- 5
इसके बाद एक कड़ाई मे तेल डाल कर, तेल गर्म होने पर उसमे ये सभी प्याज़ की रिंग मे भरी हुई टिक्की को ऊपर से कॉर्न फ्लोर मे लपेटकर डाल देंगे |
- 6
और फिर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शेक लेंगें |
- 7
फिर इन्हे एक प्लेट मे निकाल लेंगें |
- 8
और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करेंगे |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13749692
















कमैंट्स (2)