कुकिंग निर्देश
- 1
स्टफिंग तैयार करें आलू को छील कर मैश कर लीजिए. इसमें हरी मिर्च, अदरक धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। स्टफिंग बनकर तैयार है इसे ब्रेड में लगा लेगे।
- 2
ब्रेड लीजिए इसके ऊपर चटनी लगा कर स्टफिंग की परत बिछा दीजिए और दूसरी ब्रेड पर चटनी लगा कर इसके ऊपर रखकर हल्का दबाव देते हुए बंद कीजिए. ब्रेड को तिकोन के आकार में दो भागों में काट लीजिए। सारी ब्रेड को इसी तरह भरकर, काट कर के तैयार कर लीजिए।
- 3
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें, नमक, बेकिंगसोडा और गर्म रिफाइंड डालकर थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए घोल तैयार कर लीजिए। कढा़ई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए।
- 4
ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, ब्रेड पकौड़े को पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये। भरवां ब्रेड पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, टमाटर सॉस या किसी के भी साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (4)