कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में सूजी निकाले व उसमें आटा, नमक,अजवाइन व मोयन मिलाए । एक कप या आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर सूजी का मुलायम डो तैयार करे (मैदा व आटे का डो बनाते समय डो सख्त रखा जाता है किन्तु सूजी अपने में पानी सोख लेती है अतः सूजी का डो हमेशा मुलायम रखे) व तैयार सूजी डो में एक बड़ी चम्मच पानी मिलाकर, गीले कपड़े से 15 मिनट के लिए ढ़ककर रखे।
- 2
सूजी के डो मे एक छोटी चम्मच तेल मिलाकर मसले व चिकना करे ।एक लोई लेकर मोटी गोल बड़ी रोटी बेले ।डायमंड आकार के बनाने के लिए कांटे से गोदे व कटर से काटकर डायमंड के शेप में काटें।
- 3
मीडियम ऑच पर कढ़ाई मे तेल गर्म करें व डायमंड नमकीन मंदी ऑच पर सेके । हल्का सीकने पर पलटें व उलट पलट कर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करे । इसी विधि से डायमंड नमकीन तैयार करे गैस बंद करे व प्लेट मे निकाले ।स्वादिष्ट सूजी के नमकीन डायमंड चाय व नींबू चटनी के साथ सर्व करे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (7)