अख़रोट अंजीर रोल (akhrod anjir roll recipe in hindi)

अख़रोट अंजीर रोल (akhrod anjir roll recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक डिश में आधा कप दूध लो उसमें 200 ग्राम अंजीर डाल दो... अब उसको 10 मिनिट तक दूध में भिगोने दो...
- 2
उसके बाद भीगे हुए अंजीर को मिक्सर के जार में डालके क्रस करके उसकी पेस्ट तैयार कीजिए... और इस तरह से तैयार की गई हुई पेस्ट को अलग से एक बाउल में रख दीजिए.... कश्मीरी सैफरन (केसर) के 10 से 12 तिनके जो एक कप में थोड़े दूध थोड़े दूध के साथ 2 घंटे से भिगोके रखिए (उससे नेचरल पीला कलर मिलेगा)....
- 3
अब अखरोट, बादाम और काजू को एक चम्मच शुद्ध घी के साथ कड़ाई में धीमे ताप पर रखिए.. जब इस मिश्रण की कलर बादामी कलर मैं तबदील हो जाएगी तब उसको जलाना बंद कीजिए....
- 4
उसके बाद मूंगफली के दानों को एक कड़ाई में लेकर उसको धीरे-धीरे भूनकर (रोस्टिंग) अलग से रखकर ठंडे होने दीजिए.... उसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके निकाल कर अलग से बाउल में रख दीजिए.....
- 5
इतना हो जाने के बाद भुनी हुई मूंगफली के दानों का मिक्सर ग्राइंडर से करकरा आटा तैयार कीजिए... यह सब हो जाने के बाद इसी प्रकार से काजू बादाम और अखरोट का भी मिक्सर ग्राइंडर से करकरा आटा तैयार कीजिए और अलग से बाउल में रख दीजिए...
- 6
अब दूध का मावा लेकर उसको एक खमनी से छोटे-छोटे थ्रेड (छिलके).... अब एक चम्मच शुद्ध देसी घी के साथ छीने हुए दूध मावा को कड़ाई में तब तक भुनीए जब तक उसका कलर बादामी ना हो जाए...
- 7
बाद में इस बादामी मावा को एक अलग से बर्तन में रख दो फिर उसमें पिघला हुआ कैसर वाला दूध मिलाकर उसको हिलाते हुए मिक्स कर दीजिए.... जिससे उसका कलर पीला हो जाएगा...
- 8
अब एक खाली बड़ी कड़ाई में 400 ग्राम का पूरा टिन डाल दीजिए फिर उसमें तैयार किया हुआ पीले कलर का दूध का मावा डाल के उसको मिक्स कीजिए....
- 9
इस मिक्स्चर में तैयार किया हुआ अंजीर का पेस्ट और काजू, बादाम, पिस्ता और मूंगफली का तैयार किया हुआ करकरा आटा मिलाकर उसको तब तक गुंद ते ही रहिए जब तक वह एक पिंड बन जाए...
- 10
अब इस पिंड के बड़े-बड़े गोले बनाकर.... अब इन बड़े बड़े बोले को बेलन की मदद से गोलाकार रोल बना दीजिए...
- 11
बाद में इस रोल को कटर की मदद से कट करके छोटे-छोटे रोल बनाइए..... उसके बाद इस रोल में 1 लंबी स्टिक को बीचमें डाल के रख दीजिए....
- 12
अब इस लंबी स्टिक में रखे हुए रोल को फ्रेश मिल्क क्रीम, काजू, पिस्ता, चोको चिप्स और गुलाब की पंखुड़ी से गार्निश (सजाइए) कीजिए....
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)