रोज़ स्वीट (Rose sweet recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पेन में १ कप चीनी डाले और उसमे १/२ कप पानी मिलाकर धीमी आंचपर पिघल ने दे, एक तार की चाशनी बन जाइए उसके बाद मिल्क पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें, अब इस में काजू बादाम का पाउडर भी डाले ।
- 2
अब अच्छे से सब मिक्स करके पकाते रहिए जब तक कि ये गाढ़ा हो जाए, अब ये धीरे धीरे आटा गुनते है ऐसा होने लगेगा ।अब ज़रा सा घी डाले और ये पेन को छोड़ देगा बस एक मिनट और चलाइए, अब गेस को ऑफ करेंगे ।
- 3
अब एक प्लेट में आटे के दो भाग कीजिए, एक प्लेन रखिए और दूसरे को गुलाबी फूड क्लर मिला ले, अच्छे से मिक्स कर लीजिए ।
- 4
अब हम इसे मिठाई बनाना शुरू करते है, अब एक प्लेन लुई लेकर इसको पतला बेल लीजिए,अब गोल कटर या फिर गिलास की मदद से इस को गोल पूरी जैसा कर करे ।अब बिल्कुल इसी तरह गुलाबी हिसे को भी गोल आकर में बेलकर गोल कटर की मदद से गोल साइज के पीस करले l
- 5
अब हम प्लेन पूरी के ऊपर गुलाबी रख देंगे, इसी तरह एक के उपर एक रखते जाएंगे और हल्का सा प्रेस करेंगे ताकि ये गोल आकर पूरी एक दूसरे से चिपक जाएंगे । अब बस इसे हल्के हाथ से रोल करदेना है, अब बीच में से चाकू की सहायता से कट कर दीजिए। अब इसकी पंखुड़ियां सेट कर देंगे ।
- 6
तैयार है अब हमारी रोज़ मिठाई
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)