आलू बड़ा (फलाहारी) (falahari aloo vada recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सिंघाड़े का आटा लेंगे और उसमें काली मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डाल के पानी मिलाते हुए उसका एक थिक घोल बना लेंगे जिसमें हम बड़े डिप करेंगे ।
- 2
फल्लीदाना और हरी मिर्च को मिक्सी मे दरदरा पीस लेंगे।
- 3
अभी कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और तेल गर्म होती सौंफ और करीपत्ता चटकाऐंगे और अब इसके बाद फली दाना और हरी मिर्च का मिक्स डाल देंगे और उसे अच्छी तरह भून लेंगे जब यह अच्छी तरह भुन जाए तब हम इसमें उबले आलू मैश कर के डालेंगे और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह चला लेंगे और 2 मिनट की ढक्कर पकने देंगे अब इसे ढक्कन हटाकर ठंडा होने रख देंगे ।
- 4
आलू मिक्स जब ठंडा हो जाए तब इस के बराबर साईज के बॉल्स बनाकर तैयार कर लेंगे।
- 5
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे । इसमें एक आलू बाॅल को लेकर सिंघाड़े के आटे के घोल में लपेटकर गर्म तेल में डीप फ्राई करेंगे । इस तरह हम सारे आलू बड़े बना लेंगे। हमारे आलू बड़े तैयार है अब हम इन्हें हरी चटनी या दही के साथ सर्व करेंगे ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rashmi Bagde को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)