हेल्थी रेनबो पिज़्ज़ा (healthy rainbow pizza recipe in Hindi)

#MG2
आज मैंने यह पिज़्ज़ा एक हेल्थी और अलग तरीके से बनाया है। मैंने ज्वार, बाजरी, सोया, रागी के आटे से पिज़्ज़ा बेझ बनाया है। और सारी सब्जियों से रेनबो टॉपिंग किया। और आपको यह मेरी रेसिपी जरूर पसंद आएगी बच्चों को पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है।
हेल्थी रेनबो पिज़्ज़ा (healthy rainbow pizza recipe in Hindi)
#MG2
आज मैंने यह पिज़्ज़ा एक हेल्थी और अलग तरीके से बनाया है। मैंने ज्वार, बाजरी, सोया, रागी के आटे से पिज़्ज़ा बेझ बनाया है। और सारी सब्जियों से रेनबो टॉपिंग किया। और आपको यह मेरी रेसिपी जरूर पसंद आएगी बच्चों को पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सब सामग्री इकट्ठा करेंगे। अब पिज़्ज़ा बेस बनाएंगे। एक कढ़ाई में जवार,बाजरी,सोया,रागी का आटा को छनी से छानेंगे। नमक डालेगे और फिर अब थोड़ा-थोड़ा करक के पानी डालेंगे और ऐसे आटा गुदेंगे। थोड़ा-थोड़ा करके हम आटा की लौइ ही बनाएंगे। और उसे लौइ को लगातार 2 से 3 मिनीट तक ऐसे गूदे रहेंगे ताकि हमारी लोई सोफट बन जाए। अब हमने लोई बनादी। इसे हम हाथ से राउंड शेप देंगे। दोनों हाथ की बीच में आपकी इसको हम इस शेप करते रहेंगे। फिर हम चकला लैगे इसमे आटा स्प्रेड करके इस लोई को राउंड बनाएंगे।
- 2
अब हम यह पिज़्ज़ा बेझ को तवा पर धीमे आच में पकाऐगे।
- 3
अब हम पिज़्ज़ा ग्रेवी बनाएंगे। सारी सब्जी को छिलके कद्दूकस करेंगे। गाजर, गोभी पत्ता, प्याज, बीट रूट, कैप्सिकम, आलू सारे सब्जी को कद्दूकस कर लेंगे एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उस में अदरक हरी मिर्च लहसुन की पेस्ट को भून लेंगे और एक एक करके अलग अलग सब्जी भून लहंगे।
- 4
पिज़्ज़ा बेझ मैं बटर लगा कर सारी सब्जी को अब एक-एक करके टॉपिंग करेंगे और टमाटर हरी चटनी, पिज़्ज़ा टॉपिंग,चाट मसाला,काला मिर्च पाउडर, भुट्टे के दाने, पिज़्ज़ा ग्रेवी ड्राई मसाला, ओलिव्स और धनिया का टॉपिंग करेंगे।
- 5
नॉन स्टिक तवे को गर्म करेंगे। बटन लगा कर पिज़्ज़ा को 5 मिनट के लिए पक्काऐगे। मोजरेला चीज़ और ऑरेगैनो चिली फ्लेक्सका टॉपिंग करेंगे। और ढक्कन ढक्कर 5 मिनट पकने देंगे ताकि हमारा चीज़ मेल्ट हो जाए।
- 6
अब हमारा हेल्दी पिज़्ज़ा रेनबो रेडी। तो खाने में भी बहुत हेल्दी हे। और बच्चों को पचने में भी आसान रहेगा। और खाने में भी हेल्दी रहेगा ।तो दिखने में भी बढ़िया लगता है। और खाने में भी इतना ही बढ़िया लगता है। बच्चों को पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है। और रेनबो पिज़्ज़ा का नाम सुनकर बहुत खुश हो जाते हैं। तो मैंने मेरे बच्चे के लिए इतना पोस्टिक रेनबो पिज़्ज़ा बनाया है आपको जरूर पसंद आएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स