पान गुलकंद लाडू (pan gulkand ladoo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पान के पत्ते ले ओर इसको धो कर थोड़ा सूखा लिज्ये ओर फिर इसको कट कर लिजय।
- 2
200 ग्राम कंडेन्स्ड मिल्क के साथ पान को ब्लेंड करें ओर साथ में थोड़ा हरे रंग की कुछ बूंदें डालें और एक पेस्ट बनाएं। इसे अलग साइड पर रखे।
- 3
अब एक बर्तन ले ओर उसको मध्यम आँच पर रखे ओर उस में घी (1 टेबलस्पून) गरम करें। 200 ग्राम नारियल का बुरादा डालें। मध्यम आच पर 2-3 मिनट के लिए रोस्ट करे।
- 4
अब इसमें पान ओर मिल्क मैड के मिश्रण मिलाए। ओर दोनों मिश्रण को मिला कर मिक्स कीजय।
- 5
अब इस मिश्रण को एक और 2 मिनट के लिए पकाएं, मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा, आप देखेंगे कि मिश्रण एक साथ आना शुरू हो जाएगा। अब गैस बांध कर के इसे एक प्लेट में निकालें और थोड़ा ठंडा करने रखे।
- 6
इस बीच, स्टफ़िंग की तैयारी करते हैं। 50 ग्राम गुलकंद, 50 ग्राम तूती फ्रूटी, 25 ग्राम सौंफ, 50 ग्राम कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम), 2 ग्राम पान चटनी और एक चुटकी खाद्य गुलाबी रंग मिलाएंओर सब मिक्स कर के स्टफ़िंग तैयार किजय।
- 7
अब स्टफ़िंग में से थोड़ा मिश्रण लेके इसके गोले बना लीजये।
- 8
अपने हाथों को थोड़ा घी से चिकना कर ले ओर पान वाले मिश्रण में से थोड़ा मिश्रण लेके एक पूरी की तरह चपटा कर ले । ओर इसके बीच में गुलकंद का गोला रखे ओर फिर इसको पैक कर के फिर से गोल बना लीजिए।
- 9
सभी लड्डू को इस तरह तैयार कीजिए।
- 10
प्रत्येक लड्डू को नारियल के बुरादे से कॉट किजये । सभी लड्डू के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
- 11
इसे सजाने के लिए लड्डू के ऊपर चेरी रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स