काबुली चना और पनीर सलाद (kabuli chana aur paneer salad recipe in Hindi)

#GA4
#Week6
थाउजेंड आईलैंड ड्रेसिंग के साथ चिकपीय
सलाद हर किसी को पसंद नहीं होते हैं, ख़ासकर बच्चों को । आज मैं सलाद की स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आयी हूँ। इसे जरूर बनाएगा।
यह रेसिपी खाने में बेहद स्वादिष्ट, बनाने में आसान और पौष्टिक तत्वों से भरपूर है । इस सलाद में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, पोटेशियम, आयरन, सोडियम, मैग्नेशियम और विटामिन ए, बी 6 और सी की भरपूर मात्रा है । डायबिटिक के लिए तो सर्वोत्तम आहार में से एक है ।
ड्रेसिंग किए गए सलाद की कोई एक रेसिपी नहीं होती क्यूंकि इसमें सभी अपनी इच्छानुसार सब्जियां , फल और अलग अलग प्रकार से ड्रेसिंग करते हैं ।
मैंने इस सलाद में उबले काबुली चने, पनीर और कुछ सब्जियां डालकर दो प्रकार से ड्रेसिंग की है । मैंने इसमें कैबेज और ओलिव स्लाइस नहीं ड़ाला है क्यूंकि मेरे घर में दोनों ही किसी को पसंद नहीं । लेकिन आपको पसंद हो तो आप जरूर डालिए ।
अगर आपकी सभी सामाग्री तैयार है तो इसको बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है ।
आइए इस हेल्दी, स्वादिष्ट सलाद को बनाए।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सलाद बनाने की सभी सामाग्री को तैयारियां कर लीजिए । काबुली चने को 4 से 5 घंटा भिगोकर फिर उसे उबालकर ठंडा होने पर उसका पानी अलग करके एक बाउल में रख दीजिए। प्याज, खीरा, पनीर, टमाटर, हरा धनिया इन सभी को काटकर अलग अलग बाउल में रख लीजिए । तैयारी करने से सलाद बनाने में कम समय लगता है ।
- 2
अब एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लीजिए और उसमें सबसे पहले सभी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिए ।
- 3
अब काबुली चना और काटा हुआ पनीर डाल दीजिए।
- 4
इसके बाद स्वादानुसार नमक, पेपरिका, काली मिर्च पाउडर डालिए।
- 5
अब 2 बड़े चम्मच थाउजेंड आईलैंड ड्रेसिंग, 1 बड़ा चम्मच हनी मस्टर्ड ड्रेसिंग और कटा हुआ हरा धनिया डालकर चम्मच की सहायता से अच्छे से मिक्स कीजिए ।
- 6
अब ऊपर से कुछ कटे हुए सलाद, पनीर, हरा धनिया डालकर सजाएँ। स्वादिष्ट, हेल्दी थाउजेंड आईलैंड ड्रेसिंग के साथ चिकपीय और पनीर सलाद सर्व करने के लिये तैयार है । इसमें आप कैबेज, ओलिव स्लाइस, या अपने मनपसंद सब्जियां और फल डालकर भी इसे अलग अलग प्रकार के सलाद ड्रेसिंग के साथ बना सकते है । धन्यवाद 🙏
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)