मैसूर पाक (mysore pak recipe in Hindi)

#Neelam
मैसूर की प्रसिद्ध मिठाई आप भी बहुत आसानी और कम सामान से अपने घर पर बना सकते है। यह खाने में बहुत ही क्रंची और क्रीमी होती है और आप इसको लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते है।
मैसूर पाक (mysore pak recipe in Hindi)
#Neelam
मैसूर की प्रसिद्ध मिठाई आप भी बहुत आसानी और कम सामान से अपने घर पर बना सकते है। यह खाने में बहुत ही क्रंची और क्रीमी होती है और आप इसको लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक कड़ाई लेंगे उसमे पानी और शक्कर को डालकर उसको शक्कर घुलने तक पकाना है।
- 2
फिर घी और बेसन को अलग से एक कटोरी में मिक्स कर लेंगे
- 3
धीरे-धीरे हम इस घोल को कड़ाई में डालेंगे ताकि कड़ाई में इसकी गटी ना बने और अच्छे से ये मिक्स हो जाए। याद रखना अब आपको इसको 8-10 मिनट तक लगातार चलाते रहना है। गैस को हम मध्यम आंच में रखेंगे
- 4
अब आप देखेंगे कि ये फूल रहा होगा और इसने कड़ाई में चिपकना भी बंद कर दिया होगा। लगातार गोल्डन ब्राउन कलर होने तक आपको इसको चलाना है और जब ये कड़ाई में घी छोड़ता शुरू कर दे तब आप इसको एक पहले से घी लगी प्लेट या थाली के डाल सकते है।
- 5
प्लेट में डालने से पहले कलर लाने के लिए आप इसमें फूड कलर या केसर डाल सकते है और साथ ही इसमें आप इलायची पाउडर भी डाले जिससे इसका टेस्ट काफी अच्छा आयेगा ।
- 6
टिप्स:।अगर प्लेट में डालने के बाद आपको लगता है कि इसका कलर अच्छा नहीं आया है या ये अभी अच्छा नहीं पका है तब आप वो गरम कड़ाई (जिस से इसे पकाया है) से उस प्लेट या थाली को ढक दे इससे बहुत हि अच्छा टेक्चर और कलर आयेगा। ये मेरी मम्मी कि टिप्स है जो बहुत उपयोगी है।
- 7
प्लेट में डालने के 1 मिनट बाद जब ये ठंडा हो जाए आप इसमें किसी भी साइज के चाक लगा दे । बादाम, पिस्ता से डेकोरेट करें और अब हमारी मैसूर कि मिठाई सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)