गुजराती स्पेशीयल मीठा घुघरा

#Tyohar यह मीठा घुघरा गुजरात की फेमस डिश है त्योहारों पर और खासकर दिवाली पर यह स्पेशल बनाया जाता है आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें बहुत पसंद आएगा।
गुजराती स्पेशीयल मीठा घुघरा
#Tyohar यह मीठा घुघरा गुजरात की फेमस डिश है त्योहारों पर और खासकर दिवाली पर यह स्पेशल बनाया जाता है आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें बहुत पसंद आएगा।
कुकिंग निर्देश
- 1
मेदे में चार चम्मच पिघला हुआ घी डालकर जरूरत के अनुसार पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा लगा ले और ढक्कर 30 मिनट के लिए रख दें।
- 2
कढ़ाई में घी गर्म करें उसमें रवा डालकर रोस्ट करें फिर जब रवा थोड़ा रोस्ट हो जाए तब उस मैं ड्राई फ्रूट डालकर थोड़ा सा रोस्ट करें इलायची पाउडर और कोकोनट डालकर अच्छे से मिला दे सारी चीजें अच्छे से रोस्ट हो जाए तब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तब उसमें पीसी हुई शक्कर डालकर अच्छे से मिक्स करें जायफल पाउडर भी डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।
- 3
आटे को अच्छे से मसल कर पूरी बना ले उसमें एक से डेढ़ चम्मच जितना तैयार किया हुआ मिश्रण डालें और पूरी के हर तरफ उंगली से पानी लगा दे फिर दोनों साइड को चिपका ले और उंगली और अंगूठे की मदद से डिजाइन बना ले।
- 4
सभी मीठे घुघरा इस तरह से तैयार करें और गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- 5
1 से 2 घंटे तक बिल्कुल ठंडे हो जाने दे फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें और परोसे। बहुत ही अच्छा मीठा घुघरा बनकर तैयार होगा।
- 6
नोंध:-सभी सामग्री आप अलग-अलग रोस्ट भी कर सकते हैं ओर खोया भी मिला सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स