आलू अरबी की सब्ज़ी (Aloo arbi ki sabzi recipe in hindi)

#ws
आलू और अरबी की हल्की सी ग्रेवी वाली यह सब्ज़ी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है विशेषकर सर्दियों के मौसम में चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...
आलू अरबी की सब्ज़ी (Aloo arbi ki sabzi recipe in hindi)
#ws
आलू और अरबी की हल्की सी ग्रेवी वाली यह सब्ज़ी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है विशेषकर सर्दियों के मौसम में चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम आलू और अरबी को अच्छी तरह से धोकर करके साफ पानी में उबाल लें।
- 2
प्याज़, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक बारीक टुकड़ों में काट लें।
- 3
अब तक आलू और अरबी को ठंडे पानी से धोकर उनका छिलका उतार लें, और मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
- 4
एक पैन में तेल गर्म करें। अजवाइन डाल दे राई तड़काएं। अब बारीक कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डालकर प्याज़ के गुलाबी होने तक भून लें। अब टमाटर डालकर दो-तीन मिनट चलाएं।
- 5
जब टमाटर गल जाए, तब सभी मसाले डालकर 1 मिनट तक भून लें। आधा कटोरी पानी डालें और मसाले को पकने दें।
- 6
जब यह सारा मसाला तेल छोड़ने लगे, तब आलू और अरबी के टुकड़े डालकर मिला लें। अब 1 कप पानी डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं।
- 7
आलू और अरबी की स्वादिष्ट सब्ज़ी बनकर तैयार है। रोटी, परांठे या पूरी के साथ गर्मागर्म परोसें, और इसके अप्रतिम स्वाद का आनंद उठाएं। धन्यवाद।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स