पनीर बिरयानी (paneer biryani recipe in Hindi)

पनीर बिरयानी (paneer biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी से अच्छे से धुल लीजिए १० मिनट के लिए एसे ही रख दे
- 2
फिर एक पैन में घी डालकर गरम करे फिर उसमें ज़ीरा छोटीइलायची बड़ीइलायची तेज़ पत्ता काली मिर्च लौंग डालकर कुछ देर चलायें फिर उसमें चावल डालकर मिलाए २ गिलास पानी डाले (या अपने हिसाब से पानी डाले) थोड़ा सा नमक मिला कर ढक्कन लगा कर पकाए और फ़्लेम को सिलों कर दे
- 3
४-५ मिनट बाद ढक्कन खोल कर चावल को चमचे पर रख ऊँगली से दबा कर देखे जब एक दाना कच्चा रह जय तो गैस बंद करे और कुछ देर एसे ही छोड़ दे फिर चावल के ऊपर ऑरेंज फ़ूड कलर डालकर फिर से ढक्कन लगा कर छोड़ दे
- 4
फिर ५-६ मिनट बाद ढक्कन खोल कर हल्के हाथ से चावल को मिला दे
- 5
पनीर को छोटे छोटे टुकड़े में काट ले फिर तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाये जब एक तरफ़ सुनहरा हो जाय तो दूसरी तरफ़ पलट दे जब उस तरफ़ भी सुनहरा दिखने लगे तो गैस बंद करे और किसी बर्तन में निकाल ले
- 6
एक पान में तेल डालकर गरम करे फिर उसने प्याज़ डालकर कुछ देर चलाए जब प्याज़ सुनहरा दिखने लगे तो उसमें कटे हुवे टमाटर डाले मिर्ची पाउडर नमक डालकर कुछ देर भूने
- 7
फिर उसमें दही डाले बिरयानी मसला डालकर कुछ देर चलाए
- 8
फिर उसमें गाजर डालकर मिलाए और कुछ देर एसे ही पकाए (गाजर को पूरा नहि गलाना है) फिर उसको थोड़ा देर भून ले
- 9
फिर उसमें पके हुए चावल डालकर मिलाए
- 10
फिर उसके ऊपर तले हुए पनीर डालकर ढक्कन लगा दे
- 11
फिर कुछ देर बाद किसी बर्तन में निकाल कर किसी भी रायते के साथ परोसें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (9)