फ़्रेंच बीन्स गाजर आलू की सब्जी(french beans gajar aloo ki sabji recepie in hindi)

फ़्रेंच बीन्स गाजर आलू की सब्जी(french beans gajar aloo ki sabji recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बींस गाजर आलू को अच्छी तरह धोकर काट लीजिए। प्याज को लंबा काट लीजिए।
- 2
गैस पर कढ़ाई रखें उसमें तेल डालें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कटा हुआ प्याज डाल दें प्याज जब गुलाबी हो जाए तो उसमें कटे हुए आलू डाल दें। आलू को 5 मिनट धीमी गैस पर पकाएं।
- 3
5 मिनट आलू के पकने के बाद इसमें कटी हुई गाजर डाल दें और धीमी गैस पर पकाएं ध्यान रहे ढक्कन ना लगाएं। खुला पकाएं। 5 मिनट के बाद इसमें कटी हुई बींस डाल दें। अब नमक भी डाल दें।
- 4
इसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर डाल दें और हल्के हाथों से चलाएं। 3या 4 मिनट के बाद इसमें भुना हुआ बेसन नींबू का रस डाल दें। 2 मिनट और पकाएं। गैस बंद करके हरा धनिया डाल दें।
- 5
लीजिए आप सभी के लिए गरमा गरम फ्रेंच बीस गाजर आलू की सब्जी तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chhaya Saxena को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)