पनीर स्टफ्ड शिमला मिर्च(paneer stuffed shimla mirch recepie in hindi)

#Hara आप सभी दोस्तों को हमारा प्यार भरा नमस्कार 🙏 दोस्तों आज हम आप सबके लिए एक सबसे आसान और जल्दी से बनने वाली रेसिपी लेकर आए हैं। ये जितनी जल्दी बनते हैं उतनी ही खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। अगर घर में बच्चे शिमला मिर्च नहीं खाते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप हमारी इस रेसिपी को एक बार बना कर अपने बच्चे को खिला कर देखें। बच्चे फैन हो जाने है आपके। तो अब देरी किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हमारी आज की झटपट तैयार होने वाली रेसिपी आशा करते हैं आप सबको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी।😍

कुकिंग निर्देश
- 1
भरावन के लिए:- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेंगे फिर उसमें कद्दूकस किए हुए पनीर, नारियल, सादा नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी डालेंगे। फिर गैस पर कम आंच करके एक तड़का पैन रखेंगे उसके बाद उसमें तेल डालेंगे। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें राई और हरी मिर्च डाल कर उसको पका लेंगे फिर तड़का को मिश्रण में डालकर उसको अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- 2
अब शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर रिंग जैसा गोल गोल काट लेंगे और उसके अंदर से सारे बीज निकाल कर साफ रिंग तैयार कर लेंगे। फिर भरावन को एक-एक रिंग में अच्छे से भरेंगे। (दिखाए हुए चित्र के अनुसार)
- 3
अब एक पैन गैस पर मध्यम आंच करके रखेंगे। फिर उसके ऊपर थोड़ी सी घी लगा कर भरे हुए शिमला मिर्च को पैन पर रखेंगे और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लेंगे।
- 4
तो दोस्तों हमारा पनीर स्टफड शिमला मिर्च झटपट बनकर तैयार है अब आप इसे टोमेटो केचप या फिर किसी चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसिए और इस रेसिपी का अपने बच्चों और परिवार संग लुफ्त उठाईए। धन्यवाद🙏😍
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)