मिक्स दाल स्टीम दही भल्ले(Mix daal steamed dahi bhalle recipe in Hindi)

#safed
ना तेल की जरुरत और ना कढ़ाई की जरुरत
इस दही भल्ले को मैंने स्टीम करके बनाया है , वो भी इडली मेकर में और मेरी यकीन मानिये ये दही भल्ले में भी वही स्वाद जो हमलोंगों ने आजतक तल कर बनाया करते थे ,बल्कि उस तले हुए भल्ले से भी बहुत स्वादिष्ट बने थे😋
और तो और ये भल्ले स्वास्थ्य वर्धक भी बहुत हैं ,बहुत ही हेल्दी ,क्योंकि मैंने यहाँ तेल में फ्राई बिल्कुल भी नहीं किया है , सिर्फ मेकर को तेल से ग्रीस करने में युज़ किया है
आप सभी भी एक बार जरूर कोशिश करना फिर आप सब भी बोलेंगे की अब मुझे इसी तरीके से बनाना है😊
तो आइये फिर जानते हैं इनकी रेसिपी
मिक्स दाल स्टीम दही भल्ले(Mix daal steamed dahi bhalle recipe in Hindi)
#safed
ना तेल की जरुरत और ना कढ़ाई की जरुरत
इस दही भल्ले को मैंने स्टीम करके बनाया है , वो भी इडली मेकर में और मेरी यकीन मानिये ये दही भल्ले में भी वही स्वाद जो हमलोंगों ने आजतक तल कर बनाया करते थे ,बल्कि उस तले हुए भल्ले से भी बहुत स्वादिष्ट बने थे😋
और तो और ये भल्ले स्वास्थ्य वर्धक भी बहुत हैं ,बहुत ही हेल्दी ,क्योंकि मैंने यहाँ तेल में फ्राई बिल्कुल भी नहीं किया है , सिर्फ मेकर को तेल से ग्रीस करने में युज़ किया है
आप सभी भी एक बार जरूर कोशिश करना फिर आप सब भी बोलेंगे की अब मुझे इसी तरीके से बनाना है😊
तो आइये फिर जानते हैं इनकी रेसिपी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तो तीनों दाल को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे या फिर रात भर के लिए भिगोकर रख दें, फिर पानी छानकर इन दालों को एक मिक्सी ज़ार में देकर साथ अदरक-हरी मिर्च को भी दे दें और हल्का दरदरा पीस लें और एक बरतन में ट्रांसफर करें, अब बेकिंग सोडा को मिक्स करें और एक बार उन दाल के पेस्ट को फेंट लें |
- 2
अब इडली मेकर में 1 गिलास पानी देकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, तबतक आप मेकर के साँचे को तेल से ग्रीस कर लें और अब थोड़े से बैटर को एक दूसरे बाउल में ले लें,जितने आपके साँचे में एक बार आ जाये, (क्योंकि हमें यहाँ ईनोमिलाने हैं, तो अभी थोड़े ही लें),अब जो आपने थोड़े से बैटर को लिए थे,उसमें ईनोको दें और 1चजोता चम्मच पानी को ईनोपर देकर फिर बैटर को मिला दें, अब फटाफट एक चम्मच से बैटर को सांचे में दें और अब स्टीमर में साँचे को रखें, ढक्कन को लगा दें |
- 3
अब इन्हें 15-20 मिनट के लिए स्टीम होने दें, पर एक बार बीच में चेक करके देख लें, चेक करने के लिए एक चाकू को लें और सेंटर में चाकू को डालकर देखें अगर चाकू साफ़ आयी तो समझिए अब आपके भल्ले रेडी हैं, नहीं तो 5 मिनट के लिए और स्टीम होने दें |
- 4
अब गैस को बंद कर दें और स्टीमर से साँचे को सावधानी पूर्वक निकालें और 1 मिनट के लिए ठंढे होने दें फिर सभी भल्ले को एक चम्मच या चाकू की सहायता से निकाल लें, अब एक बरतन में थोड़े से पानी और हींग और नमक देकर गर्म करें (सिर्फ गर्म) और गैस को बंन्द करें, अब सभी भल्ले को इन पानी में 2 मिनट के लिए डुबो दें,ताकिहींग का फ्लेवर और नमक भल्ले में आ जाएँ और थोड़े नरम भी हो जाएँ (पर ये नर्म तो पहले से ही हैं, क्योंकि मैंने ईनोयुज़ किया था)पर मैंने भल्ले में नमक अंदर तक चले जायऔर हींग केसुगंध के लिए डुबोया था |
- 5
अब 2 मिनट के बाद हल्के हाथों से भल्लों से पानी को निचोड़कर निकाल लें और एक दूसरे बरतन में ट्रांसफर कर लें, और इसी तरह सभी भल्लों को बनाकर तैयार कर लें |
- 6
अब एक मिक्सर जार में दही को लें और इनमें 1चम्मच चीनी-काला नमक और 1चम्मच भुना जीरा -लाल मिर्च पाउडर को देकर एक बार फेंट लें या फिर हाथों से ही फेंट लें |
- 7
अब जिस बरतन में आप भल्ले को सेट किया है उसमें इन दही को दें |
- 8
और अब थोड़ी देर यानि 10-15 मिनट के लिए भल्लों को इसी दही में डुबोकर रहने दें,ताकि भल्ले में दही अच्छे से भीग जाये |
- 9
और अब आपके मिक्स दाल स्टीम दही भल्ले बिल्कुल तैयार हैं|
- 10
अगर मेरी रेसिपी पसंद आयी हों तो एक बार आप भी ट्राय करें और मुझे कुकस्नैप जरूर करें । धन्यवाद।
- 11
अब एक प्लेट को लें और भल्ले को रखें और ऊपर से उसी दही को दें जो आपने भल्ले को डुबोकर रखा था, अब भुना जीरा-लाल मिर्च पाउडर को छिडकें फिर काला नमक को भी छिडकें, और आप चाहें तो खट्टी-मीठी इमली चटनी को भी दें या सॉस को दें और ऊपर से सेव को भी दें अगर अनार के दाने हैं तो वो भी दे दें और फिर सर्व करें या सिर्फ और सर्फ भुना हुआ जीरा -लाल मिर्च पाउडर को ही दें और नमक को देकर सभी चटकारे के साथ एन्जॉय करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स