कुकिंग निर्देश
- 1
कोफ्ता के लिए सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें स्टफिंग की सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- 2
आलू का थोड़ा मिक्सचर ले, बीच मे स्टफिंग रखकर अच्छे से पैक करे ओर कोफ्ते का आकार दे। अब इसे गरम तेल में मीडियम आँच पर गोल्डन होने तक फ़्राय करे।
- 3
ग्रेवी के लिए प्याज़ को 3 से 4 मिनीट उबाले, फिर पानी निकालकर पेस्ट बनाये।
- 4
एक कढ़ाई में तेल ओर घी गरम करके, खड़ा मसाला डालकरअदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट डाले। 1 मिनिट बाद प्याज़ का पेस्ट डाले।
- 5
जब प्याज़ थोड़ा गोल्डन हो जाए तब सारे मसाले डालकर थोड़ा पानी डालें। अब मावा डालकर पकाये। जरूरत के हिसाब से पानी और कसूरी मेथी डालकर सिम आँच पर 5 मिनिट पकाये
- 6
अब गरम मसाला और हरा धनिया डाले। सर्व करने के लिए प्लेट में कोफ्ता रखे, ऊपर ग्रेवी डाले, धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14517992










कमैंट्स (7)