केले फूल की सब्ज़ी(kele phool ki sabzi rercipe in hindi)

#np4 (बनाना फ्लावर ये रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है , इनफैक्ट जो नॉनवेज खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते या शुद्ध वेजेटेरियन हैं ,तो उनके लिए केले फूल की सब्ज़ी बेस्ट है, पर मेरा मानना है कि ये सब्ज़ी सभी को इतनी पसंद आती हैं कि वो इन सब्ज़ी के सामने नॉनवेज भी खाना पसंद नहीं करते ,
केले फूल की सब्ज़ी ज्यादातर बंगाली फ़ैमिली ही बनाते हैं ,मेरे यहाँ मैं अपनी मम्मी से बनाना सीखी हूँ,मेहनत तो काफ़ी हैं , पर जब सभी उंगलियां चाट-चाटकर खाते हैं और तारीफ भी जब करते हैं ,तो सारी परेशानियां वहीँ फुर्र हो जाती हैं मेरे यहाँ मेरे बच्चे भी बहुत चाव से खाते हैं ,सच बताऊं बहुत ख़ुशी होती है उसवक्त ,की चलो बच्चे तो इतने नखरे करते हैं हर सब्जियों को खाने में और जब वो इन सब्ज़ी को बहुत ही पसंद कर जब खाते हैं तो लगता है ,क्यूँ न ,बार-बार बनाऊं,
और इसमें अच्छाइयां ही अच्छाइयां तो भरी हुई हैं , केले फूल में प्रच्युर मात्रा में विटामिन 'A' ,विटामिन 'C' ,विटामिन 'E'और इनमें फाइबर, सोडियम, पोटैशियम पाए जाते हैं, इनसे कई बीमारियों का खात्मा भी होता है , जैसे- डायबटीज , संक्रमण , स्ट्रेस , बार-बार गला सुखना या तलहथियों या शरीर में बहुत पसीना आना, आदि। इन सभी चीजों के लिए ये केले फूल को लाभकारी माना जाता है , अगर किसी को तुरंत से संक्रमण जैसी बीमारियां होती हैं ,जैसे की मान लो थोड़ी सी चोट लगी और बहुत बड़ा घाव का रूप ले लेते हैं और जल्दी नहीं ठीक होते ,तो उनमें केले फूल को पेस्ट बनाकर उसके लेप लगा देने से ठीक हो जाती है या केले फूल को पानी में उबालकर उसके पानी से स्नान करने से या धोने से जल्द ही आराम हो जाती है ,और ऐसे कई बीमारियों के लिए ये बहुत ही लाभकारी है ,
तो चलें अब अपनी रेसिपी की ओर

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तो केले फूल से सारे फूल को अलग कर लें,केले फूल में पार्ट बाय पार्ट फूल रहते हैं,तो उन्हें फूल से अलग करते हुए सारे फूल को निकाल लें और लास्ट में थोड़े से जो सफ़ेद कलर के छोटा सा फूल होगा उसे छोड़ दें,(उन्हें उसी तरह ही बारीक़ कट करना है),
- 2
अब 1-1 फूल से एक ट्रांसपरेंट तरह का और एक गदा के जैसा होगा उसे सभी फूलों से निकलते जायें,क्योंकि हमें वो नहीं चाहिए,उसे आप फेंक दें,इसी प्रकार सभी फूल को साफ़ कर दें, और अब अंत में इन सभी फूलों को एक मुट्ठी में इकट्ठा करते हुए बारीक़ काट लें,और आपने जो वो फूल के एकदम अंदर में छोटा सा जो फूल रखा था,जिससे की अब फूल नहीं निकल पाते,तो अब उसे भी बारीक़ कटकर लें,और अब इन बारीक़ कटे फूलों में थोड़े से नमक को दे दें
- 3
और अच्छे से मिलाकर इन्हें आधे घंटे या 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें, (इस प्रोसेस से केले फूल में जो भी कड़वाहट होते हैं,वो निकल जाते हैं), तो अब आधे घंटे के बाद इनको अच्छे से पानी से धोते हुए किसी छननी की सहायता से पानी को छानते हुए साफ़ कर लें,और अब एक प्रेशर कुकर में कटे हुए फूल को दें और 1ग्लास पानी +नमक+हल्दी को देकर कुकर के लीड को लगा दें,2-3 सिटी आने के बाद गैस को बन्द के दें,वाष्प निकल आने के बाद पानी को छान दें
- 4
अब एक कढ़ाई को गर्म करें और उसमें तेल को दें, तेल गर्म होने परहींग-जीरा-कसूरी मेथी पत्ता को दें और आलू को फ्राई +फूल को लाल होने तक भून लें, अब उसी कढ़ाई में फिर से तेल को दें जब गर्म हो जाये तो साबुत जीरा -हींग,लाल मिर्च -कसूरी मेथी पत्ता और तेजपात को दें और चटक जाने के बाद प्यज़ को दें अब इन्हें गुलाबी होने तक भूने
- 5
और अब लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट दें, इन्हें भी कुछ देर भुने अब सभी मसालों को दें और अच्छे से चलाते हुए भुने, इस वक़्त कटे हुए टमाटर को भी दें और तेल आने तक मसालों को अच्छे से भुने,अब अंत में दही को भी दें और जल्दी-जल्दी कलछी को चलाते हुए मसालों को भुने,अब मसालों में भुने हुए फूल को भी दे दें और मिडीएम हाई फ्लैम पर ही 2-4 मिनट के लिए भुने
- 6
अब फ्राई किये हुए आलू को भी दे दें और 5 मिनट के लिए मसालों में मिलाते हुए भुने व चलाएँ, अब जरुरत के अनुसार पानी को दें और मिला दें, साथ ही गरम मसाला +घी को भी देकर अच्छे स्व मिलाएँ और धीमी आँच पर 5 मिनट के लिए उबाल लें, अब आपका बहुत ही स्वादिष्ट केले फूल की सब्ज़ी बनकर तैयार हैं,अब गैस को बंद कर दें ।
- 7
अब आप केले फूल की सब्ज़ी को गरमा -गरम चावल के साथ सर्व करें
- 8
या रोटी के साथ भी सर्व करें और सभी मिलकर भरपूर एन्जॉय करें । अगर मेरी रेसिपी पसंद आयी हो तो एक बार आप सभी भी जरूर ट्राय करें । धन्यवाद🙏🏻 😊
- 9
नोटः अगर जो कोई भी प्याज़-लहसुन नहीं खाते वो बिना प्याज-लहसुन का बनाये, थोड़ी सी टमाटर की मात्रा को बढ़ा दें,स्वाद फिर भी बरकरार रहेंगी । हाँ,पर इनको बनाने में थोड़ी मेहनत तो हैं,पर स्वादों का राजा भी है,पर कोई नहीं,अगर स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने का मन करे तो इतनी मेहनत तो चलती है,क्यूँ है न तो बस आप सभी भी बनाएं,तारीफें बटोरें और एन्जॉय करें बस, इनको बनाते वक़्त एक चीज़ का ध्यान रखना आपलोग की जब केले फूल को बारीक़ काट लें,तो नमक मिलाकर कम-से-कम आधे घण्टे के लिये जरूर रखना,
- 10
और फिर पानी से अच्छे से धो लें,एक छननी के सहारे छानते हुए,वर्ना पत्ता चला आपकी फूल गायब ही हो गए,क्योंकि इतने बारीक़ जो हैं, इस प्रोसेस से इसके कड़वापन निकल जाएंगे, और फिर 2--3 सिटी आने तक उबाल लेने के बाद अच्छे से तेल में जीरा-हींग का छौंक लगाकर लाल होने तक भूनना,आपकी सब्ज़ी बहुत ही यम्मी बनेगी ।प्लीज़ एन्जॉय दिस रेसिपी,थैंक यू
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सूजी बेसन ढोकला (suji besan dhokla recipe in Hindi)
- स्मोकि फ्लेवर चुकंदर कांजी वड़ा (smoky flavour chukandar kanji vada recipe in Hindi)
- केसर काजू कुल्फी (Kesar kaju kulfi recipe in Hindi)
- फिश फ्राई(fish fry recipe in hindi)
- चाशनी गुजिया परतों वाली नमक पारे (chasni gujiya parato wali namak pare recipe in Hindi)

कमैंट्स (2)