मूंग दाल मिनी समोसा (moong daal mini samosa recipe in hindi)

मूंग दाल मिनी समोसा (moong daal mini samosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पीठी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 3 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद पानी निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें, 2-3 सेकेंड चला-चलाकर बंद करने से दाल दरदरी रहेगी।
- 2
डोह के लिए मैदा में नमक, कलौंजी और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें फिर इसमें पानी डालकर डोह तैयार करके 15 मिनट के लिए रख दें।
- 3
पीठी के लिए एक पैन में तेल गर्म करके हींग, जीरा, सौंफ,धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, मूंग दाल, अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर थोड़ी देर भून लें।
- 4
- 5
फिर भुना बेसन डालकर मिला लें और प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
- 6
डोह से लोई ले कर पूरी बना लें और चाकू की सहायता से बीच से काट लें।
- 7
पानी और मैदा का एक घोल तैयार कर लें।
- 8
चित्र के अनुसार पानी का घोल लगाते हुए कोन बनाएं और उसके अन्दर मूंग दाल की पीठी भरकर समोसे का आकार देते हुए घोल की मदद से चिपका दें।
- 9
- 10
गरम तेल में मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक समोसे को तल लें।
- 11
- 12
हमारे खस्ता मूंग दाल मिनी समोसा तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (6)