कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, और तेल डाल कर मिक्स करें, अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल कर आटा गुँथ लें, और इसे 5मिनिट के लिए ढक कर रख दें !
- 2
अब एक दूसरे पैन में तेल डाल कर कटी प्याज़ और शिमला मिर्च डाल कर मिक्स करें, अब इसमें नमक और काली मिर्च डाल कर मिक्स कर 1मिनिट पका कर निकाल लें, सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है !
- 3
अब आटे से 2बराबर भाग में लोई कट लें, अब एक लोई लेकर रोटी के आकार में बेल लें !
- 4
अब तवा पर तेल डाल कर फैला दें, उसपे रोटी डाल कर उलट पलट कर तेल लगा कर सेंक लें !
- 5
सभी रोटी इसी प्रकार बना कर तैयार कर लें !
- 6
अब एक बाउल में 2अंडे फोड़ कर नमक डाल कर मिक्स कर लें !
- 7
अब तवे पर तेल डाल कर फिर से फैला दें, उसके ऊपर अंडे का मिश्रण डाल कर पकने दें, जब ऊपर से हल्का पक जाये, तब हम रोटी रख कर सेंक लेंगे,
- 8
इसी प्रकार सब बना कर तैयार कर लें,
- 9
अब रोटी के ऊपर फ्राई किये वेजिटेबल और कटी खीरा, हरी सॉस, टोमेटो सॉस और नींबू का रस डाल कर रोल कर लें !
- 10
अब रोल को एल्युमीनियम फॉयल में लपेट कर गरमा गरम सर्व करें !
- 11
अब अंडा रोल बन कर तैयार हैँ !
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स (3)