राजमा की सब्ज़ी(Rajma ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
2 कटोरी राजमा को 20-25 मिनट उबाला या आप रात भर भिगो कर रख दे और सिटी दिला ले.. राजमा गलाने के लिए 2 टेबल स्पून नमक डाले |
- 2
प्याज, अदरक और हरी मिर्च चॉपर में चोप कर ले और टमाटर की प्यूरी चोपपर मे बना ले |
- 3
एक कड़ाई में सरसो का तेल गरम करे पहर उसमे प्याज़ गोल्डन ब्राउन करे और फिर उसमे टमाटर की प्यूरी डाल दे और बाकी के मसाले भी डाल दे और 3-4 मिनट के लिए भूने और फिर राजमा को डाले और 3-4 मिनट तक पकाये और फिर राजमा का बचा हुआ पानी डाले और 1-2 मिनट तक चलाये|
- 4
फिर ये कुकर में ट्रांसफर कर ले और 2-3 सिटी दिलाये और आप के राजमा तैयार है चावल या रोटी के साथ एन्जॉय करे |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14553903
















कमैंट्स