ब्रोकोली इन मखनी ग्रेवी(Broccoli in makhni gravy recipe in Hindi)

#vp ब्रोकोली इक पोषण युक्त सब्जी है। इसे ज्यादातर तो कॉन्टिनेंटल खाने में उपयोग में लाया जाता है।पर क्यों ना इसे अपने भारतीय खाने का स्वाद दिया जाए। तो मैंने बनाई है ब्रोकोली की यह मजेदार सब्जी जो छोटे बड़े सबको जरूर पसंद आएगी।

कुकिंग निर्देश
- 1
काजू को आधा घंटा पानी में भिगोकर रखें। फ़िर इसे मिक्सी जार में ले। साथ मे टमाटर, अदरक लहसुन और हरी मिर्च ले। इसे मिक्सी जार में लेकर पेस्ट बना लें। पीसकर पेस्ट बना लें।
- 2
ब्रोकोली को उबलते हुए पानी में करीब 3-4 मिनट तक रखें। फ़िर इसे पानी में से निकाल दे।
- 3
प्याज को उबलते हुए पानी में नरम होने तक रखें।।फिर थोड़ा ठंडा होने पर इसे मिक्सी जार में ले और पेस्ट तैयार कर ले।
- 4
कढ़ाई में मक्खन ले। इसमें टमाटर का बनाया हुआ पेस्ट डालकर भूनें। भून जानेपर प्याज़ का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- 5
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला मिलाए।यदि जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर ग्रेवी को अच्छी तरह से उबलने दें।
- 6
अब इसमें ब्रोकोली मिलाकर 2 मिनट तक ढक्कन लगाकर पका ले।
- 7
तो तैयार है ब्रोकोली इन मखनी ग्रेवी। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मिक्स वेज ब्रोकोली की सब्जी(mix veg brocoli ki sabji recipe in hindi)
- पापड़ मटर की सब्जी (Papad matar ki sabzi recipe in hindi)
- चेटीनाड मसाला आलू chettinad masala aloo recipe in hindi)
- लेट्यूस सलाद पत्तों की झटपट चटपटी सब्जी(lettuce salad patto ki sabji recipe in hindi)
- सुवा भाजी सब्ज़ी (recipe of dill leaves sabzi in Hindi)

कमैंट्स