कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकडों में काट ले।शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकडों मे काट ले।अब गैस पर कढ़ाई रखे और उसमे २ चम्मच तेल डाल दे।अब तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़ों को पलट पलट के दोनों तरफ से हल्का गोल्डेन ब्राउन शेक ले। अब पनीर के टुकड़ों को प्लेट में निकाल ले और उसी कढाई मे शिमला मिर्च,प्याज और टमाटर को भी १ मिनट के लिए शेक के प्लेट मे निकाल ले।
- 2
अब टमाटर, हरी मिर्च और काजू को हम मिक्सी मे पीस कर बारीक पेस्ट बना लें।अब उसी कढ़ाई मे थोड़ा तेल डाले । तेल मे जीरा,हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डाल के १ मिनट भुने फिर उसमे टमाटर और काजू का तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दे। उसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दे। मसाले को तब तक भुने जब तक वह तेल छोड़ने ना लगे।
- 3
उसके बाद मसाले में नमक स्वादानुसार और गरम मसाला डाल के मिलाए। उसके बाद उसमे १ कप पानी डाल दे जब पानी पक जाए तब उसमें पनीर के फ्राई किए हुए टुकड़े और भुने हुए शिमला मिर्च भी डाल के मिलाए ।लास्ट मे हरी धनिया पत्ती डाल के ढक के ५ मिनट पकने दे।
- 4
५ मिनट बाद सब्ज़ी को खोल के अच्छे मिलाए अब आपकी कढ़ाई पनीर बन कर तैयार है धनियां पत्ती डाल कर सर्व करे। और नान या चपाती के साथ खाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (3)