मैगी आलू टिक्की चाट (Maggi aloo tikki chaat recipe in hindi)

#MaggiMagicInMinutes #Collab मेरी मैगी सेवरी चैलेंज मे मैंने बहुत ही चटपटी और नमकीन मैगी आलू टिक्की चाट बनाया है जो बहुत ही आसान है जो बच्चों से लेकर बड़ो क़ो सबको पसंद आती है
मैगी आलू टिक्की चाट (Maggi aloo tikki chaat recipe in hindi)
#MaggiMagicInMinutes #Collab मेरी मैगी सेवरी चैलेंज मे मैंने बहुत ही चटपटी और नमकीन मैगी आलू टिक्की चाट बनाया है जो बहुत ही आसान है जो बच्चों से लेकर बड़ो क़ो सबको पसंद आती है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबली हुईं आलू मे स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्ची पाउडर डालकर अच्छे से मैश करके रख देते है
- 2
अब एक बर्तन क़ो गैस के ऊपर रखकर गरम करते है उसमे 1 कप पानी डालते फिर उसमे 2 पैकेट मैगी डालते है और मैगी के अंदर का 1 शैसे मसाला भी डाल देते है और 2 मिनट अच्छे से पकाते है
- 3
मैगी मे हम थोड़ा सा ही पानी डालते है जिससे मैगी पानी क़ो सोख ले जल्दी और हमें मैगी क़ो छानना ना पड़े
- 4
मैगी थोड़ा ठंडा होने के बाद हम आलू क़ो हथेली मे फैलाकर उसके बीच मे 1 चम्मच पकी हुईं मैगी क़ो डालते फिर अपने हाथो से आलू क़ो टिक्की का आकर देते है
- 5
अब 1 कटोरी मे 1 चम्मच बेसन लेते उसमे आलू मैगी के टिक्की क़ो दोनों साइड बेसन से कोट कर लेते है
- 6
अब कढ़ाई क़ो गर्म करते है उसमे 2 चम्मच तेल डालते है फिर बेसन से कोट की हुईं टिक्की क़ो सुनहरा लाल होने तक सेकेंगे
- 7
अब सर्विग प्लेट मे टिक्की क़ो रखते है उसके ऊपर पकी हुईं मैगी डालते है
- 8
फिर उसके ऊपर स्वादानुसार नमक, मिर्ची पाउडर भुनी हुईं मूंगफल्ली, भुजिया सेव, दही और इमली गुड़ की चटनी डालते है
- 9
कुटी हुईं धनिया पत्ती ऊपर से डालकर सर्व करते है हमारा स्वादिष्ट मैगी आलू टिक्की चाट तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (5)