अंडा भुर्जी (anda bhurji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैंने भुर्जी तवे पर बनाई है आप कोई पैन या कढ़ाई भी ले सकते हैं
- 2
सबसे पहले गैस पर तवे को गरम करने रखें और उसमें तेल डाल दें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें प्याज़ डाल कर थोड़ा पकाएं।प्याज़ हल्का गुलाबी हो जाए तब इसमें शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाल दें
- 3
साथ ही थोड़ा सा नमक और हल्दी भी डाल दें। शिमला मिर्ची अच्छे से पक जाए तो इसमें टमाटर डाल कर पकाए।
- 4
अब इसमें अंडे तोड़ कर डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 5
बाकी के सभी मसाले डाल दें और थोड़ा सा नमक भी डाल दें और भुर्जी को अच्छी तरह से भूनें जब तक कि इस में से तेल अलग ना हो जाए।
- 6
भुर्जी त्यार है इसे ब्रेड, पराठे या नान के साथ खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14711060








कमैंट्स