सात्विक आलू पनीर की सब्जी (Satvik aloo paneer ki sabzi recipe in hindi)

Reena Kumari @royal_kitchen_345
#np2
यह सब्जी मैनें बिना लहसुन और के प्याज़ के बनाया l
सात्विक आलू पनीर की सब्जी (Satvik aloo paneer ki sabzi recipe in hindi)
#np2
यह सब्जी मैनें बिना लहसुन और के प्याज़ के बनाया l
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सी जार में कटा टमाटर, अदरक, 2 हरी मिर्च और काजू डालकर उसका पेस्ट बना लीजिए
- 2
कढ़ाई को गरम कर उसमें पनीर क्युब डालकर हल्का फ्राई कर निकाल लीजिए l
- 3
फिर आलू को भी फ्राई कर निकाल लीजिए l
- 4
बचे तेल में जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर हल्का भुनकर टमाटर वाला पेस्ट डाले l
- 5
फिर इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तेल छुटने तक भुने l
- 6
फिर इसमें 1 कटोरी पानी डालकर उबाल आने पर फ्राई किया पनीर क्यूब और आलू डालकर लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए l
- 7
अंत में गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाकर गैस बंद कर दीजिए l
- 8
ऊपर से हरा धनिया से सजा कर चावल और रोटी के साथ गरमागरम परोसें l
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14712786














कमैंट्स