पनीर स्टफ्ड गुजिया (paneer stuffed gujiya recipe in Hindi)

पनीर स्टफ्ड गुजिया (paneer stuffed gujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर स्टफ्ड गुजिया (करंजी) बनाने के लिए-
- 2
सबसे पहले मैदे में घी और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और फिर गरम पानी डालकर एक सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए और १५ मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए
- 3
फिर पनीर को अच्छी तरह से मैश करके फिर उसमे चीनी,मिल्क पाउडर, कंदेंस मिल्क डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर एक कड़ाई में डालकर एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- 4
जब पनीर का मिश्रण एकदम सूख जाए तो उसमेइलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और ठंडा होने के लिए रख दीजिए। फिर बाद में ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर उसको थोड़ा दरदरा पाउडर बना लीजिए।
- 5
अब आटे में से छोटा लोई लीजिए और छोटी पूरी की तरह बेल लीजिए फिर उसमे दो चम्मच पनीर का स्टफिंग डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से चिपका से और उंगलियों के सहायता से डिजाइन बना लीजिए।
- 6
इसी तरह सारी गुजिया बनाकर तैयार कर लीजिए।
- 7
फिर कड़ाई में तेल गरम करके एकदम धीमी आंच पर सारे गुजियों को तल कर निकाल लीजिए।
- 8
अब एक पैन में चीनी और पानी साथ मेंइलायची डालकर चाशनी बन ने के लिए रख दीजिए और जब चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो तले हुए गुजिया को चाशनी में डुबाकर फिर निकाल लिजिए।
- 9
बस तैयार है हमारा बहुत ही स्वादिष्ट होली स्पेशल मिठाई पनीर स्टफ्ड गुजिया।।
- 10
पनीर स्टफ्ड गुजिया।।
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (22)