पालक कढ़ी(palak kadhi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में सबसे पहले छाछ डाले फिर उसमे 1कप पानी बेसन और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर लें लम्स नहीं रहे। और फिर गैस ऑन कर दें। अब घोल को चमचे से तब तक चलाते रहें, जब तक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाए। अब एक चुटकीहींग दाल दे और लॉ फ्लमे पर कड़ी को उबले दे।
- 2
अब एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गरम करें फिर गैस ऑफ कर दें और उसमे जीरा डालकर गैस ऑन करें उसके बाद आलू,पालक डालें इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह गलने तक पकाएं। कढ़ी में अब तक काफ़ी उबाल आ गए होगे अब उसमे नमक डाल दें और तड़का डाल कर लॉ फ्लेम पर पकने दें।
- 3
अब एक छोटा पैन लें उसमें तेल गर्म करें उसमें साबुत लाल मिर्च और लहसुन डालकर भूने और तड़के को कढ़ी में डाल दें।
- 4
हमारी बहुत ही स्वादिष्ट कढ़ी बन गई है आप इसे चावल के साथ सर्व करें।
- 5
नोट- यदि आप खट्टी कढ़ी पसंद करते हैं तो कढ़ी में पानी ना डाले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)