राजस्थानी पंचकुटे की सब्जी(Panchkute ki sabzi recipe in hindi)

#st4
#Rajasthan
हमारे राजस्थान की प्रसिद्ध पंचकुटे की सब्जी की रेसिपी आज शेयर कर रही हूं इसमें 1)केर 2)सांगरी 3)गुंदा 4)कुंबटिया और 5)अमचूर की मिक्स सब्जी बनती है ऐसे तो यह सब्जी ढाबों पर या होटल पर मिली जाती है लेकिन हमारे राजस्थान के जिलों में यह विशेष रुप से शीतला अष्टमी पर बनाई जाती है

कुकिंग निर्देश
- 1
केर, सांगरी, गुंदा, कुम्बटिया, अमचूर और तीन से चार सूखी लाल मिर्च सभी को एक बड़े बर्तन में बराबर मात्रा में ले ले और एक दो बार पानी से धोकर साफ कर ले और 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो लें फिर प्रेशर कुकर में दो से तीन सिटी ले ले|
- 2
लोहे की कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे हींग राई जीरे का तड़का लगाएंगे लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर और नमक को कढ़ाई में डालेंगे अगर आप लहसुन खाना पसंद करते हैं तो इस टाइम थोड़ा सा कुटा हुआ लहसुन भी डाल सकते हैं थोड़ा सा पानी डाल देंगे ताकि यह मसाले जले नहीं और उबली हुई पंचकोटे की सब्जियां इतने अच्छे से चम्मच से हिलाते हुए मिला देंगे|
- 3
2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर इसे पकने देंगे ताकि सारे मसाले पंचकुटे में अच्छे से मिल जाए. ऐसे तो हमने इसमें सूखा अमचूर यानी के (कच्चे आम के टुकड़ों में काटकर धूप में सूखा देते हैं) वह भी मिलाया है ताकि सब्जी में अच्छी सी खटाई आ जाए फिर भी आपको कम लगे तो लास्ट में सूखा अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं तुरंत सब्जी को दूसरे बर्तन में खाली कर लेंगे|
- 4
तैयार है राजस्थानी पंचकुटे की सब्जी यह सब्जी 2 से 3 दिन तक भी खराब नहीं होती है यह चपाती परांठे पूरी सब के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.इसे आप सफर में भी साथ में ले जा सकते हैं. तो आप सब बताइए आपको यह रेसिपी कैसी है |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)