वेफल्स (waffles recipe in Hindi)

वेफल्स (waffles recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम बटर या घी को मेल्ट कर ले और दूध को गुनगुना गर्म कर ले। अब एक बाउल में मैदा,पाउडर शुगर,बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा मेल्टेड बटर या घी को डाले और दूध के साथ मिक्स कर ले।
- 2
बैटर बिल्कुल चित्राअनुसार पतली होनी चाहिए अब गैस पर अप्पे पैन चढ़ाएं और पतली लेयर चित्र अनुसार थोड़ी-थोड़ी डालें और चम्मच से चारों तरफ से कवर कर ले और 1 मिनट तक धीमी आंच पर ढ़ककर पका लें।
- 3
अब वेफल्स को प्लेट में निकाल ले और इसी तरह से सारे वेफल्स को तैयार कर ले। अब वेफल्स को दो भागों में कट करें।
- 4
मैंने तो लिक्विड चॉकलेट,ग्रेप्स क्रस और हनी का फ्लेवर दिया है आपके बच्चे को जो फ्लेवर पंसद हो वो वेफल्स के आधे भाग के बीच में डालें और दूसरे से कवर करें।
- 5
मेरी तो तीन फ्लेवर वाली वेफल्स तैयार है। मेरे बच्चों को तो बहुत पसंद आया तो आप लौंग क्या सोच रहे हैं बस झटपट बनने वाली बेफल्स को एक बार जरूर बना कर देखें आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (8)