कोकोनट कुकीज़ (coconut cookies recipe in Hindi)

कोकोनट कुकीज़ (coconut cookies recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बोल में घी डाले फिर उसमें पिसी हुई शक्कर डालकर अच्छे से 3-4 मिनट तक फेटे।
- 2
अब इसमें मैदा, नारियल बूरा और बेकिंग पाउडर डाले और सभी चीज़ो को अच्छे से मिक्स करें। अब दूध डालकर मिलाए और आटे जैसा गूँथ ले।
- 3
अब मिक्सचर से छोटे छोटे पेड़े के आकार के बिस्कुट बना ले। एक प्लेट में नारियल बूरा ले और उसमें बिस्कुट को डिप करके नारियल कोट कर ले फिर इन्हे बेकिंग ट्रे पर रखते जाए।
- 4
अब ट्रे को प्री हीटेड अवन में लो रैक पर 20 मिनट के लिए कन्वेक्शन मोड में 180° पर बेक होने को रख दें।
- 5
20 मिनट के बाद ट्रे को निकाल ले और बिस्कुट30 मिनट ठण्डा होने दें।
- 6
तो लीजिए कोकोनट कुकीज़ बनकर तैयार है। ये बहुत ही क्रिस्प बने है। अब इन बिस्कुट को किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें। ये बिस्कुट 15-20 दिन तक ख़राब नहीं होते।
- 7
कोकोनट कुकीज़ बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। ये बिस्कुट बच्चे दूध के साथ बड़े ही चाव के साथ खाते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (3)