झटपट छोले भटूरे(jhatpat chole bhature recipe in hindi)

#sh #com
अगर आप छोले भटूरे बनाने की सोच रहे हों और
छोला भिगोना ही भूल गए हों तो घबड़ाने की कोई बात नहीं,जल्दी से एक भगोना खौलता हुआ पानी लीजिए और छोले को भिगो दीजिए।2घंटे में आपको भीगे हुए चने मिल जायेंगे।फिर दही और ईनो की सहायता से भटूरे के आटे को गूंधिए।अगर सोडा वाटर हो तो उससे गूंध लीजिए।यकीन मानिए,बहुत ही स्वादिष्ट छोले भटूरे तैयार होंगे।खमीर भी अच्छे से उठ गया और हम सबने स्वादिष्ट छोले भटूरे का आनंद लिया।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चने को 7 घंटे के लिए भिगो दें।फिर कुकर में नमक,सोडा,दालचीनी,लौंग के साथ पानी डालकर 4 सीटी लगाएं।
- 2
भटूरे के लिए मैदा में एक चमच चीनी,सूजी,दही और ईनो फ्रूट नमक डालकर गूंध लें।ऊपर से ऑयल लगाकर 2 घंटे के लिए ढक कर रख दे।
- 3
अब छोले के लिए कुकर में 7 टेबल स्पून ऑयल डालकर गरम करें।जीरा,तेजपत्ता डालें।हींग डालें।
- 4
अब इसमें प्याज, लहसुन,अदरक का पेस्ट डालकर सुनहरा लाल होने तक भूनें। टमाटर पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक भूने।फिर छोले मसाले डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- 5
अब इसमें उबले हुए छोले में से लौंग और दालचीनी के टुकड़े को निकालकर मसाले में डालकर भूनें।गरम मसाला,नमक डालकर आवश्यकतानूसार पानी डालकर चार सीटी आने दें।
- 6
अब भटूरे के आटे को अच्छे गूंध लें।बड़ी बड़ी लोई काट लें और मनपसंद आकार में बेल लें।अब कड़ाही में तेल गरम करें।
- 7
भटूरे को तेज आंच पर तलें।अब छोले में हरी धनिया डालकर प्याज,नींबू के साथ गरम गरम छोले भटूरे का आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)