कड़ाई पनीर और पराठा (kadai paneer aur paratha recipe in Hindi)

कड़ाई पनीर और पराठा (kadai paneer aur paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम प्याज,अदरक लहसुन को छिल ले और धनिया पत्ती,शिमला मिर्च का डंठल तोड़ ले।अब अच्छे से धोकर चौप कर लो चित्रा अनुसार और सभी मसाले को एक जगह इकट्ठा एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- 2
अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाकर चार से पांच चम्मच तेल डाले अब पनीर को डालकर 1 मिनट तक फ्राई करके पनीर को एक कप पानी मे डाले। अब बची हुई तेल और बटर को कढ़ाई मे डालकर साबुत जीरा और तेजपत्ता डालकर 15 सेकंड तक चटकने दे।
- 3
अब अदरक लहसुन मिर्ची को डालकर आधा मिनट तक धीमी आंच पर भुनकर प्याज़ डाले अब 1 मिनट तक भुनकर शिमला मिर्च को डालें और आधा मिनट तक भुने।
- 4
अब नमक,चीनी,दही,टोमेटो प्यूरी, कसूरी मेथी, मसाला और नमक डालकर 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर भुन लें।
- 5
अब भुने हुए मसाले में पनीर डालें।
- 6
अब एक कप पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।अंत में धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दे। अब फ्रेश क्रीम को अच्छे से मिक्स करके पनीर मे डाल दे।
- 7
अब पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में आटा,चार से पांच चम्मच तेल,नमक और अजवाइन को डालकर पानी के साथ मुलायम आटा गूंद ले।अब आटे को आलू के आकार का लोई बनाकर त्रिकोण आकार में बेल ले।अब गैस पर तवा चढ़ाकर दोनों तरफ शेक कर तेल या बटर लगाएं इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें।
- 8
अब कढ़ाई पनीर और पराठा तैयार है। मेरे फैमिली में सभी को बहुत पसंद है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- एगलेस मैंगो कुकीज़ (eggless mango cookies recipe in Hindi)
- ईज़ी आटे और मलाई के लाॅकडाउन वाले बिस्कुट 3 विधि से बनाना
- नवाबी पनीर विथ लच्छा पराठा (nawabi paneer with lachha paratha recipe in hindi)
- हरा प्याज़ और पत्ता गोभी कोफ्ता (hara pyaz aur patta gobhi kofta recipe in hindi)
- अमृतसरी छोले विथ गालिक कुलचे (amritsari chole with garlic kulche recipe in Hindi)



























कमैंट्स (16)