चटपटे काले चने (chatpate kale chane recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चना को 5 घंटे के लिए भिगो दें।फिर कुकर में एक टी स्पून नमक डालकर 4 सीटी लगा दें।
- 2
प्याज,लहसुन,अदरक,मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें।टमाटर का पेस्ट बना लें। आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 3
अब कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें।प्याज का पेस्ट डालें।चना मसाला,हल्दी डालकर धीमी आंच पर भूनें।
- 4
अब टमाटर पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।फिर आलू और चना डालकर मिक्स करें।
- 5
अब पानी डालकर मध्यम आंच पर पकने दें।फिर कश्मीरी मिर्च,नमक,गरम मसाला डालें।
- 6
कसूरी मेथी और हरी धनिया डालकर उबाल आने दें।अब आपका चना मसाला तैयार है।चावल, चपाती या पूरी के साथ आनंद लीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15077905



















कमैंट्स (18)