लखनवी पनीर (अवधी पनीर)(lucknavi paneer recipe in hindi)

मेरे घर में पनीर की सब्जी सबको बहुत पसंद हैं। इसीलिए मैं इसे अलग-अलग तरीक़े से बनाती रहती हूँ। आज मैं आपके साथ पनीर की सब्जी की जो रेसिपी शेयर कर रही हूँ उसे मैंने सिर्फ लाल मिर्च और गरम मसालों का इस्तेमाल करके बनाया हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर कड़ाही चढ़ाकर उसमें 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम करें। सारे साबुत गरम मसाले एक-एक करके डाले। छोटी और बड़ी दोनों इलायची को खोलकर डाले। साबुत लाल मिर्च,काजू, टमाटर और 1/2 चम्मच नमक डालकर ढककर पकाएं।
- 2
अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें।पनीर को क्यूब्स (चौकोर) में काट लें। पनीर में अदरक,लहसुन का पेस्ट,1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/2 चम्मच नमक मिलाकर मैरिनेट करके रख दें। पनीर के 3-4 क्यूब्स बचा लें।
- 3
टमाटर को चेक कर लें, जब पक जाए तब किसी प्लेट या थाली में पलटकर ठण्डा होने दें। इसमें से तेजपत्ता,दालचीनी, चक्र फूल अलग निकाल दें। बड़ी और छोटी इलायची को छीलकर उसके छिलके हटा दें।ठण्डा होने के बाद पीस लें।टमाटर के पेस्ट को छान लें,एक कप पानी मिला कर दुबारा छान लें।
- 4
कड़ाही में बाकी घी डालकर गरम करें, फिर कटा प्याज़ डालकर भूनें, 1/2 चम्मच नमक डाले, जब प्याज़ हल्का गुलाबी हो जाए तब टमाटर वाला पेस्ट डाले, 1-1 1/2 कप पानी डाले नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 3-4 मिनट पकाएं। पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं हल्के हाथों से चलाएं ।
- 5
पनीर डालने के बाद 3-4 मिनट पकाएँ। 1/4 चम्मच जायफल का पाउडर,1/4 चम्मच छोटी इलायची का पाउडर डाले। पनीर के 2 क्यूब्स कद्दूकस करके डालें। 3 बड़े चम्मच मलाई या क्रीम डालकर मिक्स करें।
- 6
एक बाउल में सब्जी निकाल कर ऊपर से कद्दूकस करा पनीर और 2चम्मच मलाई डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)