पाव भाजी (Pav bhaji recipe in hindi)

#spice
पावभाजी सभी को पसंद आने वाली मराठी स्ट्रीट फूड है।ब्रेकफास्ट हो,लंच हो या डिनर किसी भी समय आप इसे खा सकते हैं।ढेर सारी मौसमी सब्जियों से भरपूर बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली यह भाजी आप लौंग भी जरूर बनाएं।जो बच्चे सब्जी खाने से कतराते हैं,उनके माता पिता के पास सुनहरा मौका है,अपने बच्चों को आयरन,विटामिन, मिनरल्स और फाइबर खिलाने का।तो उम्मीद है आप सब एक बार जरूर बनाएंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जियों को धुलकर महीन काट लें। कुकर में गाजर,मटर, फ्रेंचबींस,गोभी को एक गिलास पानी के साथ दो सीटी लगा लें।आलू को छीलकर फोड़ लें।
- 2
अब कड़ाही में ऑयल गरम करें उसमें 100 ग्राम बटर भी डालें।अब जीरा,तेजपत्ता चटकाएं।इसमें प्याज,मिर्च डालकर भूनें। कटी हुई शिमला मिर्च को डालकर पकाएं। कटे हुए टमाटर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
- 3
जब टमाटर तेल छोड़ दे तब इसमें पावभाजी मसाला,नमक,गरम मसाला,मिर्च डालें तेल छोड़ने तक पकाएं।अब उबले हुए आलू,उबले गोभी,मटर,बीन्स,गाजर को डालकर चलाएं।
- 4
अब सब्जियों को मैशर सेअच्छे से मिलाएं फिर पानी डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 50 ग्राम बटर डालकर मिक्स करें।हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें।नींबू का रस निकालकर भाजी में मिला दें।
- 5
अब नॉन स्टिक तवे को गरम करें।इस पर बटर डालें।2 चुटकी पावभाजी मसाला,हरी धनिया और प्याज़ डालकर पाव को सेंक लें।अब बटर लगे पाव के साथ गरम गरम मखमली भाजी सर्व करें।कटे हुए प्याज़ या लच्छेदार प्याज़ और नींबू के साथ मज़ा दोगुना हो जाता है।
- 6
अब चटपटी पावभाजी का लुत्फ उठाइए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)