गन्ने की रस से बना हुआ चीला (Ganne ki ras se bana hua cheela recipe in Hindi)

#cwar
आज मैं आप सबसे ऐसी रेसिपी शेयर करूंगी , जब मैं
छोटी थी और हम लौंग गर्मियों की छुट्टियों में गांव जाते थे तो मेरी दादी इसे बनाती थी, हमारे यहां गन्ने का रस गुड़ बनाने के लिए निकाला जाता था और दादी उस रस को आटे में मिलाकर एक बहुत ही हेल्दी बिल्कुल आसानी से बनने वाला नाश्ता हम लोगों के लिए बनाती थी। तो आज मैं अपनी दादी से सीखी हुई गन्ने के रस से बना हुआ चीला की विधि बताने जा रही हुं।

कुकिंग निर्देश
- 1
तो सबसे पहले हम एक बड़े कटोरे में एक कप आटा लेंगे अब उसमें हम गन्ने के रस को धीरे धीरे डालते हुए अच्छे से फेटेंगे ताकि घोल में गुठलीया ना रहे। हमारा जो घोल तैयार होगा वह दूसरे के खोल जैसा तैयार होगा।
- 2
अब हम एक तरफ तवे को गरम करेंगे, आंच को हम मध्यम रखेंगे, तवा गर्म हो जाने पर घोल को हम डोसा जैसा तवे पर फैला लेंगे। जब ऊपर से सूख जाए तब हम ब्रश या चम्मच से थोड़ा सा ऊपर में तेल लगा लेंगे, तेल ज्यादा नहीं लगाना है बस थोड़ा सा।
- 3
नीचे से थोड़ा सा उठा कर हम देख लेंगे हल्का ब्राउन होने पर हम चीला को पलट लेंगे,१० सेकेंड बाद अब फिर से पलट लेंगे, और उस पर चाहे आप तो अंदर में ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है या सादा खाना चाहे तो उसे फोल्ड कर प्लेट मे निकाल लें
- 4
हेल्दी गन्ने के रस से बना हुआ चीला तैयार है । उम्मीद करती हूं आप सबको यह चीला बहुत पसंद आएगा।
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लच्छा शकरकंद और कच्चे आम के कबाब (lacche shakarkand aur kacche aam ke kabab recipe in Hindi)
- मलाई मोगर (Malai Mogar recipe in hindi)
- फ्रेश लाइम सोडा(Fresh Lime Soda Recipe in Hindi)
- पंजाबी छोले भटूरे (Punjabi chole bhature recipe in Hindi)
- चिया सीड मिक्स फ्रूट पुडिंग(chia seeds mix fruit pudding recipe in hindi)

कमैंट्स